विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का आया बयान, Pakistan को खाली करना होगा PoK

Written by

in

नई दिल्लीः भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम को लेकर विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के मामले में कोई दबाव नहीं डाला गया है। प्रवक्ता ने कहा कि हमारा लंबे समय से मानना है कि जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान द्वारा द्विपक्षीय रूप से हल किया जाना चाहिए।

इस दौरान संघर्ष विराम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर पर हमें मध्यस्थता मंजूर नहीं है। पाकिस्तान को पीओके खाली करना होगा। प्रवक्ता ने कहा कि हमारा लंबे समय से राष्ट्रीय रुख रहा है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय रूप से हल करना होगा। यह घोषित नीति नहीं बदली है। लंबित मामला पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *