हाईवे पर मिला महिला का शव, चेहरे और कान पर खून के निशान, देखें वीडियो

Written by

in

पटनाः हाईवे पर एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से दहशत का माहौल बन गया। मृतका की पहचान सहनौरा निवासी गुड़िया देवी (30) पत्नी अशोक यादव के रूप में हुई। सुबह खेत जा रहे लोगों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचित किया। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे महिला की हत्या हुई हो। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। मृतका के भाई अंकुश ने बताया कि महिला के गले पर चोट का निशान है। गुड़िया की गला दबाकर हत्या कर शव फेंका गया है। गुड़िया, बाढ़ के दयाचक में रहती थी। परिजनों ने बताया कि वह पटना जाने की बात कहकर घर से निकली थी। मृतका के एक परिचित ने बताया कि उनके मामू ने खेत जाते समय शव देखा और उन्हें सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने 112 पर सूचना प्राप्त होने के बाद तुरंत कार्रवाई की। वहीं घटना की सूचना पर बाढ़ थाना के ASP राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। मौके से महिला से एक पर्स भी बरामद हुआ, जिसमें कई डॉक्यूमेंट्स मिले हैं। महिला के चेहरे पर चोट के निशान और कान से खून निकला हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। हत्या के बाद शव को नदावां गांव के पास एनएच-30ए पर लाकर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *