तेज रफ्तार Bus ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत, 6 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

पूर्णियाः NH-31 पर यात्री बस की ट्रैक्टर से टकर होने का मामला सामने आया है। हादसा पूर्णिया से सिल्लीगुड़ी जाने के दौरान डंगराह के पास हुआ। हादसे में ट्रैक्टर पर मौजूद बंगाल के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 6 मजदूर घायल हो गए। बस पर मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। आनन-फानन में सभी घायलों को पास के ही एक निजी क्लिनिक में एडमिट कराया गया। जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है। सभी मजदूर बंगाल के रहने वाले हैं।

Watch Video

https://x.com/Encounter_India/status/1922577010989154746

जानकारी देते पूर्व जिला परिषद मो साकिर आलम ने बताया कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार तेज थी। जिस वजह से बस टर्निंग पॉइंट पर टर्न लेते वहां खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई जिससे ट्रैक्टर पर सवार सभी मजदूर रोड पर गिर गए। इनमें से कुछ लोहे की भारी ट्रॉली से दब गए। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 बुरी तरह से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सड़क पर मक्का सूखने के कारण वाहन चालकों को कई प्रकार की परेशानियां होती है और अक्सर की छोटी घटनाएं होती रहती है। प्रशासन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर करी कदम उठाने की जरूरत है।

घटना की सूचना मिलते ही डांगराह पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस एवं चालक को कब्जे में लेकर थाना चले गए। हादसा टर्निंग पर ट्रैक्टर के अचानक टर्न करने की वजह से हुआ। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *