Punjab News: नहर में कार गिरने से 4 लोगों की मौत

Written by

in

मालेरकोटला: पंजाब के प्रसिद्ध कस्बा जोड़ेपुल क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब जोड़ेपुल नहर में एक कार गिर गई। इस घटना में कार में सवार 4 व्यक्तियों मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 4 व्यक्ति एक कार में सवार होकर 11 मई की रात हरिद्वार के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद उनके फोन बंद आने लगे और नंबर ट्रेस करने पर लोकेशन जोड़ेपुल की आ रही थी। लगभग 40 घंटों की मशक्कत के बाद चारों के शव पुलिस को जोड़ेपुल नहर से मिले।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दविंदर सिंह संधू ने बताया कि परिवार द्वारा दर्ज कराए बयान के आधार पर 11 से 12 मई की रात को मालेरकोटला के गांव सांगला, रटोलन के पास एक ट्रक एजेंसी में काम करने वाले 4 व्यक्ति हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन अचानक उनके साथ हादसा हो गया। परिवार की शिकायत पर कार सहित चारों व्यक्तियों को ढूंढने के सर्च अभियान चलाया गया। जिसके बाद जोड़ेपुल के पास कार सहित चारों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान गोपाल कृष्ण, जतिंदर कुमार चौधरी (राजस्थान), गगनदीप सिंह निवासी घनौर जट्टां, सुज्जन मालिक (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें एक एजेंसी का मैनेजर भी बताया जा रहा है। हादसे का शिकार सभी की उम्र 25 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि उनकी टीम जब परिवार के सदस्यों और साथियों के साथ लापता व्यक्तियों की तलाश कर रही थी, तब फोन की लोकेशन ट्रेस करने पर जोड़ेपुल नहर के आसपास की लोकेशन मिली। जब जांच की गई तो फोन की लोकेशन जोड़ेपुल नहर के पास खत्म हो रही थी। वहां कार की पंजीकृत नंबर प्लेट से जांच की गई तो पता चला कि कार यहीं आकर लापता हो गई है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि नहर के किनारे लगे भारी लोहे के पाइप तोड़कर सीधे नहर में गिर गई। पुलिस चौकी रौनी के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने कहा कि उस रात बिजली कटौती के कारण बाहर की लाइटें बंद थीं, जिसके कारण कैमरों में कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो पाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *