Punjab News: एक किलो हेरोइन और 2 मोटरसाइकिलों के साथ 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा के सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोगा के 2 अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने 1 किलोग्राम हेरोइन और 2 मोटरसाइकिल सहित 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी देते हुए मोगा के एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर निवासी पीटर मोगा के दिल्ली कॉलोनी क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार होकर हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से पीटर को 500 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल सहित उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर चुंगी नंबर 3, के पास से जिला तरनतारन के 2 लोगों सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा और प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया।

मोटरसाइकिल पर सवार होकर ये दोनों व्यक्ति मोगा में हेरोइन बेचने आए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है। इनके खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीटर पर पहले से अमृतसर में 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बाकी दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड शून्य पाया गया है। तीनों आरोपियों को बुधवार (14 मई 2025) को मोगा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि आगे की पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *