Punjab News: जहरीली शराब मामले में 2 और मरीजों की हुई मौत, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः मजीठा हलके में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, मजीठा के 7 गांवों मराड़ी कलां, पातालपुरी, थरियेवाल, भंगाली कलां, तलवंडी खुम्मन, करनाला और भंगवां में लोगों द्वारा जहरीली शराब पीने से यह हादसा हुआ है। वहीं अस्पताल में आज उपचार के दौरान 2 और नौजवानों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मौतों का आंकड़ा 23 हो गया है। बताया जा रहा हैकि दोनों की हालत बहुत गंभीर थी और उनका इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा था। गुरु नानक देव अस्पताल में मृतक के परिवार के सदस्य से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जहरीली शराब पीने से भाई की मौत हो गई है।

मृतक ने जहरीली शराब पी थी, जिसके बाद उसकी नजर चली गई। उसे ICU में भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय साहिब सिंह निवासी गांव भगवा और 30 वर्षीय बलदेव सिंह निवासी गांव सारचूर के रूप में हुई है। मृतक बलदेव सिंह के भाई बग्गे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बलदेव सिंह ने गांव थरियावाल से शराब पी थी। उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए मजीठा अस्पताल ले जाया गया। जहां मरीज ज्यादा होने के कारण डॉक्टोरं ने मरीज को अमृतसर शहर के गुरु नानक देव अस्पताल में रेफर कर दिया। जब वह भाई को लेकर वहां पहुंचे तो डॉक्टरों द्वार हालत गंभीर होने के चलते उसे ICU में भर्ती किया गया, लेकिन आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बलदेव सिंह के तीन छोटे बच्चे हैं और वह मजदूरी करता था। उन्होंने सरकार से इस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। अब से कोई भी नशे का सेवन नहीं कर सकता। इस जहरीली शराब ने गांव के कई लोगों की जान ले ली है और इस कारण कई परिवार बर्बाद हो गए हैं। बता देंकि सीएम भगवंत मान की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है। वहीं इस मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। वहीं आज 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद आरोपियों की गिनती 12 हो गई है। थाना मजीठा के SHO और DSP के बाद ETO आबकारी और इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *