Punjab News: 2 कारों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, बच्चे सहित 7 घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला के नजदीकी कस्बा अमो नंगल में 2 कारों के आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 5 घायलों की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों द्वारा उन्हें अमृतसर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।

मृतक की पहचान प्रकाश सिंह के रूप मे हुई है। घायल महिला ने कहा कि वह ब्यास की रहने वाली है और कार में 6 लोग सवार होकर डेरी की ओर आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। दूसरी कार में 2 व्यक्ति सवार थे। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि एक कार बटाले से मेहता की ओर से जा रही थी, जबकि दूसरी कार ब्यास से बटाला की ओर आ रही थी।

इस दौरान रास्ते में दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ढाई साल का बच्चा घायल हुआ है। वहीं प्रकाश सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। दोनों परिवारों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *