Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, महिला की हालत गंभीर, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गांव आसल में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात गांव की रहने वाली महिला अमनदीप कौर उर्फ़ मनू बाबा घर में मौजूद थी। इस दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोलियां चला दीं। घटना में महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने महिला पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां मनू बाबा को लगीं। उन्हें घायल अवस्था में लोगों ने फिरोजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति अभी नाजुक है और वे अभी होश में नहीं हैं, लेकिन डॉक्टर द्वारा महिला को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही हैं। यह भी सामने आया है कि घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी। हमलावारों द्वारा जैसे ही गोलियां चलाई गई तो गोलियां की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। घर के अंदर महिला खून से लथपथ हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है कि आखिर हमलावर कौन थे जिन्होंने महिला पर गोली चलाई। फिलहाल महिला होश में नहीं है, उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *