Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: दातार नगर में 20 लाख की लागत से सीवरेज पाइपलाइन कार्य शुरू, नितिन कोहली को बुके की जगह किताब देकर किया सम्मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: दातार नगर में 20 लाख की लागत से सीवरेज पाइपलाइन कार्य शुरू, नितिन कोहली को बुके की जगह किताब देकर किया सम्मान

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल हलके के दातार नगर इलाके में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के विकास कार्यों की शुरुआत आज हलका इंचार्ज जालंधर सेंट्रल नितिन कोहली द्वारा की गई। इस परियोजना से इलाके के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Contents
  • सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता
  • बड़ी समस्या का समाधान

इस मौके पर नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने कहा कि दातार नगर में सीवरेज पाइपलाइन का यह कार्य इलाके के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना शुरू की गई है और इसके पूरा होने के बाद गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल के विभिन्न इलाकों में भी इस तरह के विकास कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, सीवरेज व्यवस्था और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य भी देखने को मिला। कुछ समय पहले नितिन कोहली द्वारा समाज में ‘बुके कल्चर से हटकर बुक कल्चर अपनाने’ की एक पहल शुरू की गई थी। दातार नगर के निवासियों ने इस संदेश को अपनाते हुए उद्घाटन के मौके पर उनका सम्मान फूलों के बुके की बजाय एक किताब भेंट करके किया। नितिन कोहली ने मोहल्ला वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग इस पहल को अपने जीवन में अपना रहे हैं।

बड़ी समस्या का समाधान

उन्होंने कहा कि किताबें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत हैं और समाज में बुक कल्चर को बढ़ावा मिलना एक सकारात्मक संकेत है। इस मौके पर त्रिलोक सिंह सरां, मनीष शर्मा तथा अन्य मोहल्ला निवासी भी उपस्थित थे। इलाके के लोगों ने विकास कार्यों की शुरुआत के लिए नितिन कोहली का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की एक बड़ी समस्या का समाधान होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DIPS News: खेलों की धरती बन रहा डिप्स, हर मैदान से उभर रहे हैं चैंपियन
Next Article Punjab News: सीएम भगवंत मान द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह नेशनल मैराथन की टी-शर्ट जारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.