Punjab News: फायर ब्रिगेड कर्मी की हुई मौत, इलाके मे शौक की लहर, देखे वीडियो

Written by

in

मोगा: 23 अप्रैल को फायर ब्रिगेड का कर्मचारी गगनदीप सिंह अपनी टीम के साथ मोगा के नजदीक गांव महम वाला में खेतों में गेहूं की फसल को आग बुझाने के लिए गया था। आग बुझाते समय गगन दीप चपेट में आकर झुलस गया था। जिसे इलाज के दौरान डीएमसी दाखिल करवाया गया था। जहां बीते दिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका अंतिम संस्कार गांव खोटे में किया गया।

गगन दीप की दो महीने पहले शादी हुई थी। मृतक के परिवार में एक छोटा भाई ओर एक बहन है। वही गगन दीप के परिवार में ओर कोई भी कमाने वाला नहीं है।

नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे। मेयर ने परिवार के एक सदस्य को कंट्रेक्ट बेस पर नौकरी देने और सरकार की ओर से बनता मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। गगन के इलाज के लिए रेड क्रॉस और निगम कर्मचारियों ने मिल कर 9 लाख 48 हजार रुपए खर्च किए। लेकिन वह उनको बचा नहीं पाए इस बात का बहुत अफसोस है और फायर ब्रिगेड विभाग का एक होनहार ओर मेहनती कर्मचारी खो दिया है।

गगन के पिता ने बताया कि उनका परिवार इसी बेटे के सहारे पर चलता था और अभी दो महीने पहले ही इसकी शादी की थी। उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है कि सरकार उनकी कुछ मदद करेगी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *