Punjab News: DMC Hospital में खट्टा पनीर पहुंचने पर वेरका मिल्क प्लांट के मैनेजर से डिस्ट्रीब्यूटर का हुआ विवाद, भारी हंगामा, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः वेरका मिल्क प्लांट में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, देर रात वेरका डिस्ट्रीब्यूटर ने इक्कट्ठे होकर प्रोडक्शन मैनेजर के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए प्रदर्शनक किया। कर्मियों का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटर दविंदर वेरका मिल्क प्लांट में खट्टा पनीर लौटाने आया था, लेकिन वहां पर प्रोडक्शन मैनेजर डिस्ट्रीब्यूटर पर भड़क गया और गालियां निकालने लग गया। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया।

इस मामले को लेकर सभी डिस्ट्रीब्यूटर वेरका मिल्क प्लांट में प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी देते हुए जिला डिस्ट्रीब्यूटर प्रधान ज्ञान चंद शर्मा ने कहा कि उनका साथी दविंदर वेरका से पनीर लेकर गया था। वह डीएमसी अस्पताल में पनीर की सप्लाई करता है। वहां जब पनीर की टेस्टिंग हुई तो पनीर खट्टा पाया गया। पनीर को जब वह लौटाने प्रोडक्शन मैनेजर के पास पहुंचा तो उसने गलत व्यवहार करते हुए गालियां निकाली। उधर, दविंदर ने कहा कि डीएमसी में हजारों मरीजों का रोजाना उपचार होता है। उसके पनीर की सप्लाई अस्पताल में जाती है। अस्पताल की टेस्टिंग में स्पष्ट हो गया कि पनीर खट्टा है जिसे वह वापस लौटाने आया तो प्रोडक्शन मैनेजर हनुमान बाहरी ने स्टाफ के सामने गालियां दी और पनीर वापस लेने से मना कर दिया।

वहीं पीड़ित ने कहा कि प्रोडक्शन मैनेजर द्वारा गालियां निकाले जाने पर वह रोता हुआ बाहर आ गया और उसने प्रधान ज्ञान चंद को सारी घटना बताई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे समस्त डिस्ट्रीब्यूटरों ने वेरका मिल्क प्लांट के उच्चाधिकारियों पर काम में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए। प्रोडक्शन मैनेजर को इस बात की जिम्मेवारी लेनी चाहिए कि वह शहर में कैसा सामान सप्लाई कर रहे है। उधर, वेरका मिल्क प्लांट के जीएम सुबोध कुमार ने कहा कि प्रोडक्शन मैनेजर पर आफिशियल एक्शन ले लिया गया है। लोगों की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *