कनाडा में सिख व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या

Written by

in

मिसिसागा: कनाडा के शहर मिसिसागा में आज सुबह पंजाबी व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय हरजीत सिंह ढड्डा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार डेरी रोड के पास स्थि हरजीत ढड्डा के दफ्तर के बाहर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। पील पुलिस ने हत्या की पुष्टि की है। यह हत्या कनाडा के समयानुसार सुबह 11:53 बजे हुई। हरजीत सिंह ढड्डा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाजपुर के निवासी थे।

बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह अपने कार्यालय के बाहर खड़ी कार के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए खड़े हमलावरों ने उन पर करीब 15-16 गोलियां चला दीं। आसपास खड़े लोग अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। गंभीर रूप से घायल ढड्डा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरजीत को मृत घोषित कर दिया।

पील पुलिस के प्रवक्ता माइकल स्टैफर्ड ने बताया कि मामला जांच अधिकारियों को सौंपा गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके। एक चश्मदीद ने बताया कि एक कार से उतरकर बंदूकधारी ने गोलियां चलाईं और फिर उसी कार में बैठकर फरार हो गया।

वहीं, पास ही स्थित एक लॉ फर्म के कर्मचारी ने बताया कि एक गोली उनके कार्यालय में घुसकर उसकी खाली कुर्सी पर लगी। वह संयोगवश कुछ काम के लिए उस कुर्सी से उठ गया था, जिससे उसकी जान बच गई। गौरतलब है कि मिसीसागा में यह इस वर्ष की छठी हत्या है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

ढड्डा उत्तराखंड के बाजपुर जिले से किसान परिवार से संबंध रखते थे और लगभग 30 वर्ष पहले कनाडा आए थे। यहां वह ट्रकों से संबंधित सुविधाएं प्रदान करने वाले एक बड़े कारोबारी बन गए थे। करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं और पील पुलिस ने उन्हें अलर्ट भी किया था। ढड्डा के जानकारों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि उन्हें भारत से आ रहे अनजान नंबरों से धमकियां मिल रही थीं, जिससे वह काफी परेशान रहने लगे थे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *