Punjab News: शनिवार को School रहेंगे बंद

Written by

in

मानसाः प्रशासन द्वारा शनिवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मानसा जिले में यह छुट्टी की घोषणा की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 18 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। नेगोशीएबल इंसटरूमेंटस अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने इस परीक्षा के लिए नामित स्कूलों में एक दिन की छुट्टी (केवल स्कूली छात्रों के लिए) घोषित की है।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बुढलाडा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) बरेटा, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बरेटा, सरकारी सेकेंडरी स्कूल झुनीर, सरकारी सेकेंडरी स्कूल भम्मे कलां, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) मानसा और सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) मानसा में होगी।

इसी के चलते शनिवार, 18 जनवरी 2025 को स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त विद्यालयों का समस्त स्टाफ प्रतिदिन की भांति विद्यालयों में उपस्थित रहेगा। यह छुट्टी परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *