Cosmetic की दुकान में लगी भीषण आग, धमाके से 60 फीट दूर गिरा शटर, देखें CCTV

Written by

in

जालोरः जिले के सांचौर कस्बे में एक दुकान में धमाका होने का मामला सामने आया है। धमाके से दुकान का शटर उड़ गया और उखड़कर तेज रफ्तार से 60 फीट दूर स्थित सामने वाली दुकान में स्पीड से जा घुसा। इस दौरान सामने वाली दुकान में घुसा एक युवक बाल-बाल बच गया। ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी मुताबिक, सांचौर में बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कावेरी फैशन के सामने स्थित एक कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

आग लगने के कुछ देर बाद दुकान में अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे दुकान का शटर करीब 50 से 60 फीट दूर उछलकर सामने की दुकान में जा घुसा। टकराव इतना जोरदार था कि सामने की दुकान के कांच टूट गए। गनीमत रही कि जिस समय धमाका हुआ, सड़क पर कोई नहीं था। सामने की दुकान के गेट के पास खड़ा एक युवक बाल-बाल बच गया। शटर उससे कुछ ही फीट की दूरी पर गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर खाक हो चुकी थी।

 

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *