Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग का Action, इतने मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस Suspended

Written by

in

अमृतसर: जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की ओर से मेडकिल स्टोरों पर लगातार दबिश दी जा रही है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के नेतृत्व में पिछले 2 महीनों से मेडिकल स्टोरों की जांच की जा रही है। जिसमें अब तक 71 लाख रुपए की नशीली दवाएं जब्त की जा चुकी हैं। वहीं 94 मेडिकल स्टोर की जांच के दौरान 38 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलबिंत किए है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए जोनल अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीमों ने अब तक 94 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया है, जिसके दौरान विभिन्न स्टोरों से 1.60 लाख नशीले केप्सूल और 1.55 लाख नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। जिसमें प्रीगाबेलिन, ट्रामाडोल, टैपिटडोल आदि शामिल हैं। बरामद की गई दवाओं की कीमत करीब 71 लाख रुपये है। अधिकारी ने बताया कि जिन मेडिकल स्टोरों से ये दवाएं बरामद की गई हैं, उनके खिलाफ 6 पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं 5 मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया है।

इसी के साथ ही 5 मेडीकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं और 38 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है और हमारी टीमें अब हर छोटे-बड़े गांव में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण भी करने जा रही हैं, ताकि कोई भी मेडिकल स्टोर विक्रेता नशे से संबंधित दवाइयों का दुरुपयोग न कर सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई दवा विक्रेता नशीली गोलियां बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *