दिनदहाड़े Metro Station के पास हुई फायरिंग, एक घायल, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्ली: महरौली थाना क्षेत्र के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास सरेआम गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां दिन दहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं गोली लगने से स्कॉर्पियो सवार घायल हो गया। घायल की पहचान आया नगर निवासी अरुण लोहिया के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां मरीज की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Click Here To Watch Video

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ अंकित चौहान सहित कई पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंचे। घटना वाली जगह को घेर कर पड़ताल की जा रही है। मौके पर क्राइम टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक मामला आपसी रंजिश का है। हमलावर भी पीड़ित के गांव के बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने स्कॉर्पियो में सवार एक शख्स को टारगेट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक मरीज की हालत सामान्य होने और बयान सामने आने पर ही पता चलेगा कि वारदात की वजह क्या है। डीसीपी ने कहा कि यह गैंगवॉर का मामला नहीं है। यह आपसी दुश्मनी की वजह से फायरिंग का मामला है। यह वारदात महरौली थाना के कमांडर चौक के पास हुई है। अरुण लोहिया नाम के शख्स को गोली लगी है, जो गाड़ी में सवार था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *