Punjab News: इस इलाके में साईकिल सवार के थैले से पाउच बरामद, वीडियो वायरल

Written by

in

पैकेट बरामद होने पर पुलिस का आया बयान

अमृतसरः मजीठा में जहरीली शराब पीने से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इस मामले में 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके बाद से पुलिस द्वारा लगातार पंजाब भर में शराब को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब साइिकल सवार व्यक्तियों को रोककर कुछ लोगों द्वारा उनके थैले की तालाशी ली गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में अवैध शराब की बिक्री अब पाउच (लिफाफे) में हो रही है। लोगों की ओर से अलग-अलग इलाकों में बिक रही अवैध शराब की वीडियो बनाकर वायरल की गई। पहली वीडियो जलूपुरा खेड़ा गांव से सामने आई है, जहां पर 2 लोग साइकिल पर सवार होकर आ रहे हैं और हाथ में शराब से भरे हुए लिफाफे हैं। इसी तरह दूसरी वीडियो गांव निरंजनपुर से सामने आई है जहां पर टी-शर्ट पहने हुए एक व्यक्ति खुद को टोंग गांव से बता रहा है और शराब की थैली पड़कर डिलीवर करने के लिए पहुंचा था। इसी तरह तीसरी वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसने बताया कि वह टोंग गांव से शराब की पैकेट लेकर आया है। वायरल वीडियो में अवैध शराब की बिक्री अब पाउच (लिफाफे) में हो रही है। लोगों की ओर से अलग-अलग इलाकों में बिक रही अवैध शराब की वीडियो बनाकर वायरल की गई। वायरल वीडियो में व्यक्ति ने बताया वह गांव नरईयापुर से शराब पैकेट में लेकर आया है और वह टोंग का रहने वाला है। व्यक्ति ने कहाकि वह हैंडीकैप व्यक्ति से शराब लेकर आया है, लेकिन उसे उसका नाम नहीं पता है। वायरल वीडियो के बाद डीएसपी का बयान सामने आया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें टोंग गांव से अवैध शराब (लाहण) मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी ब्यास ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। इस मामले में 2 जगहों में रेड करके लाहण बरामद की गई। पुलिस ने मामले दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है कि यह गिरफ्तारी से पहले की है या उसके बाद की है। वायरल वीडियो में 2 व्यक्तियों की पहचान की गई है। जिसमें एक व्यक्ति गुरविंदर है और दूसरा राकेश नाम है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जितना बड़ा नेक्सेस हो, इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *