भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का Alert

Written by

in

नई दिल्लीः मई में मौसम की दगाबाजी लगातार जारी है। देश के अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। कहीं भीषण गर्मी का प्रकोप है तो कई स्थान बारिश और आंधी-तूफान की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 19 मई तक ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब भी शामिल हैं।

16 और 17 मई को दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ में तेज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

17 मई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में मौसम खराब बना रहेगा। साथ ही ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में तेज बारिश का असर रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में लगातार भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।गुजरात और महाराष्ट्र में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

18 मई को अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी।

19 मई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *