Punjab News: विदेश भेजने और साइबर ठगी मामले में ठगे 32.89 लाख रुपए, 3 पर केस दर्ज

Written by

in

लुधियानाः जिले में साइबर ठगों द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं इस मामले में विदेश भेजने के नाम पर और साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन ठगी मामले को लेकर पुलिस ने 3 अलग-अलग व्यक्तियों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के 3 मामले दर्ज किए हैं।

तीनों व्यक्तियों से कुल 32.89 लाख की ठगी की गई है। इस संबंध में साइबर सेल के प्रमुख ने जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार 23-3-2024 को रणजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जिसमें आरोपी गुरजीत सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर वीजा लगाने के लिए 2.86 लाख रुपए ले लिए, लेकिन ना तो वीजा लगवाया और ना ही पीड़ित के पैसे वापिस किए। जिसके तहत उनकी टीम ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरा मामला उनकी टीम ने 8-1-2025 को रजिंदरा सिंह की शिकायत के बाद की गई जांच पड़ताल के बाद दर्ज किया है। जिसमें पीड़ित से 7-1-2025 को हैल्थ कार्ड बनाने का झांसा देकर फर्म के जरिए उसके खाते से 14.93 लाख रुपए डलवाकर धोखाधड़ी की गई।

तीसरा मामले में पीड़ित से 15.1 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जिसमें व्हाट्सएप्प के जरिए पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर और पीड़ित को डरा धमका कर 15.1 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *