PSEB ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, 3 लड़कियों ने किया टॉप, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद 10वीं कक्षा के रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 95.61 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए। जारी सूची के मुताबिक पहले स्थान पर फरीदकोट अक्सनूर कौर, दूसरे नंबर पर मुक्तसर साहिब की रतिंदरदीप और तीसरे नंबर पर मलेरकोटले की अर्शदीप कौर रही। तीनों छात्रों के 650 में 650 नंबर आए है। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट pseab.ac.in पर देख सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सर्वाधिक प्रदर्शन अमृतसर से 98.54% छात्र पास हुए। इसके बाद लुधियाना (91.62%) ने सफलता दर्ज की। फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, मोहाली, बठिंडा, संगरूर जैसे जिलों का पास प्रतिशत 97% से अधिक रहा। जालंधर और मानसा जैसे जिलों में यह 95% के आसपास रहा। कुल मिलाकर अधिकांश जिलों ने 94% से ऊपर का प्रदर्शन किया। वहीं लुधियाना में तेजा सिंह स्वतंत्रा स्कूल की छात्रा अर्षनूर ने प्रदेश में 9वां और जिले में पहला स्थान हासिल किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *