Security Guard की दर्दनाक हत्या, बदमाशों ने चेहरे को पत्थर से कुचला

Written by

in

धनबादः शहर में बीती देर रात एक सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह जब लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही एक बड़ा पत्थर भी पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, केंदुआडीह थाना क्षेत्र में मिथलेश रवानी (45) श्रीराम कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था। मिथलेश कंपनी द्वारा रखे गए पाइप की निगरानी और सुरक्षा का काम करता था। रोज की तरह वे अपनी ड्यूटी पर तैनात था, लेकिन देर रात कुछ बदमाशों ने उस पर बुरी तरह से पत्थर से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह जब लोगों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल से पत्थर भी बरामद हुआ है, जिन पर खून के धब्बे पाए गए हैं।

थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। घटनास्थल की गहन छानबीन की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *