डांस के सुपरस्टार सीजन 5″ का 28 वां ऑडीशन सम्पन्न

Written by

in

बच्चों ने मंच पर दिखाई नृत्य प्रतिभा, 12 प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित ऊना/सुशील पंडित: “डांस के सुपरस्टार सीजन 5” के अंतर्गत 28 वां ऑडीशन आज लॉर्ड कृष्णा स्कूल, कोटला कला में सफलता पूर्वक आयोजित हुआ। ऑडीशन में कुल 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी नृत्य प्रतिभा से निर्णायक मंडल व शिक्षकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के चेयरमैन शिव कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा, “डांस एक ऐसी कला है जो व्यक्ति को नकारात्मकता से निकालकर आत्मचिंतन और आत्मविश्वास की ओर ले जाती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को मंच मिलता है और उनका आत्मविकास होता है।” ऑडीशन के पश्चात 12 प्रतिभागियों को क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित किया गया, जबकि 9 को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।
क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित प्रतिभागी:
खुशबू (0919), नवनीत (0920), मनप्रीत (0928), अलीशा (0929), अंशिका (0931), राजवीर (0936), सोनाक्षी (0942), रिषिका (0918), दृष्टि (0944), यशप्रीत (0945), यशिका (0946), आरुषि (0947) वेटिंग लिस्ट में शामिल प्रतिभागी: दिव्यांशी (0908), सेजल (0924), वैष्णवी (0924), गौरी (0925), सृष्टि (0925), इशिता (0939), शिवांशी (0940), पुनीत (0941), कल्पना (0943) प्रतिभागियों में विशेष रूप से उल्लेखनीय नाम: निम्रत, दिव्यांशी, अश्मिता, नंदिनी, दीक्षा, अंशिका, रितिका, आरुष, आकाश, सिमरत, जानवी, प्रीति, गरिमा, शगुन, पल्लवी, नव्या, अनन्या, रिद्धिमा, सीरत, परी, नेहा, परमार, कृष्प्रीत, रिवांशी, तानिया, रिया, इशिका, अर्शिता, प्रिया, गुरजोत, अरनब, शौर्य, रियांश, मनिंद्र, नवजोत, प्रीत, जसकरण, जश्नजीत, वरुण, गुरमन, आयुष, समृद्धि आदि। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह श्रृंखला 12 अप्रैल से शुरू हुई थी और आगामी 8 जून तक चलेगी। अब तक 28 ऑडीशन आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 2568 से अधिक बच्चों ने भाग लिया है। अगला ऑडीशन: “डांस के सुपरस्टार सीजन 5” का अगला ऑडीशन 17 मई (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे वशिष्ठ पब्लिक स्कूल, बड़ाहला में आयोजित किया जाएगा। नृत्य प्रेमी बच्चे इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *