Georgia Meloni के लिए घुटनों पर बैठे इस देश के प्रधानमंत्री, देखें Video

Written by

in

इटलीः प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी अल्बानिया के दौरे पर चल रही हैं। यहां अल्बानिया के पीएम एडी रामा ने शुक्रवार को घुटनों के बल बैठकर उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट पर बैठे रामा ने मेलोनी को नमस्ते भी किया और उनका शानदार अंदाज बारिश के बावजूद भी बरकरार रहा। एडी रामा तक पहुंचने के बाद मलोनी मुस्कुराती हैं। फिर दोनों नेता बेहद गर्मजोशी से गले मिलते हैं और साथ में फोटोशूट कराते हैं।

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने 2030 तक देश को यूरोपीय यूनियन में शामिल कराने का वादा किया है। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को राजधानी तिराना में यूरोप के नेताओं की मेजबानी भी की। इससे पहले जनवरी के महीने में अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड फ्यूचर एनर्जी समिट के दौरान अल्बानिया के पीएम एडी रामा ने इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी के 48वें जन्मदिन के मौके पर घुटने पर बैठकर उनका स्वागत किया था। तब उन्होंने मेलोनी को एक स्कार्फ भी भेंट किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *