बाप ने ढाई साल की बेटी का गला रेतकर की हत्या, गिरफ्तार

Written by

in

जशपुरः जिले में बाप बेटी के रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है, जहां, बाप ने बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। दरअसल, पति को पत्नी के चरित्र पर शक था।

जानकारी के अनुसार, विमल नाम का व्यक्ति ढोढ़ीबहार गांव का मिंज चौकीदारी है। गुरुवार दोपहर वह काम से घर लौटा, तब वह गुस्से में था। पत्नी ने उसे खाना परोसा पर उसने खाना नहीं खाया। वह बरामदे में जाकर बैठ गया। वहीं बेटी प्राची बरामदे में ही खेल रही थी। करीब 4 बजे विमल घर में घुसा और धारदार हथियार लेकर पत्नी पर हमला करने दौड़ा। पत्नी ने भागकर जान बचाई। इस बीच, विमल ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी पर हमला कर दिया।

उसने बच्ची की गर्दन को रेत दिया जिससे बच्ची मौके पर लहूलुहान हो गई और विमल फरार हो गया। पत्नी दौड़कर बच्ची के पास पहुंची और पड़ोसियों की मदद से कुनकुरी के अस्पताल ले गई, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। मां की शिकायत पर दोकड़ा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *