जहां कैबिन में 2 कर्मियों पर पिस्तौल दिखाता है और नगदी निकालने के लिए कहता है। इस दौरान डर के मारे दोनों दूसरे दरवाजे से भाग जाते है। जिसके बाद लुटेरा तिजौरी से पैसे निकाल लेता है। इस दौरान कैबिन के बाहर सिक्योरिटी गार्ड को 2 अन्य लुटेरे तेजधार हथियार दिखाकर उसे कैबिन में ले जाते है। सिक्योरिटी गार्ड कैबिन में साइड पर खड़ा हो जाता है। जिसके बाद लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। घटना की सूचना पंप मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। दूसरी ओर डीएसपी हीन गुप्ता ने बताया कि बठिंडा डबवाली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप पर एक गाड़ी में सवार होकर 3 युवक आए थे, जिनके पास हथियार थे। उन्होंने पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 10 हजार रुपए की नकदी लूट ली और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।Punjab News: Gun Point पर पेट्रोल पंप से कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरे फरार
news:https://t.co/wCS05ll925#PunjabPetrolPumpLoot #CCTVFootage #GunpointRobbery #PetrolPumpRobbery #PunjabCrime #LOLFanFest2025D1 pic.twitter.com/c4arol1dkr — Encounter India (@Encounter_India) May 17, 2025
Punjab News: Gun Point पर पेट्रोल पंप कर्मी से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

बठिंडाः डबवाली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप पिस्तौल के बल पर कर्मियों से नगदी छीनने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर आए 3 नकाबपोश युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जहां पंप कर्मी से लुटेरे पिस्तौल के बल पर 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हरे रंग की टी-शर्ट पहने नकाबपोश पंप पर बने कैबिन में घुस जाता है।
Leave a Reply