Punjab News: युवक ने लगाया फंदा, Suicide Note में प्रेमिका पर लगाए ब्लैकमेल के आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः संगूआना बस्ती में 32 वर्षीय युवक की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं दूसरी ओर परिजनों ने उसकी प्रेमिका पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि प्रेमिका बेटे को परेशान कर रही थी, जिसके चलते बेटे ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा।

मृतक के पिता सीता राम ने बताया कि उसके बेटे राहुल कुमार का रिंकू बाला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था, जो उसे लगातार परेशान और ब्लैकमेल कर रही थी। जिसके कारण उसने रात में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक राहुल कुमार के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लड़की पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लड़के के चाचा पवन कुमार ने बताया कि लड़की भतीजे को परेशान कर रही थी, जिसके चलते उसने रात को पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुसाइड नोट पुलिस के पास है और पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है।

उधर, कैनाल थाने के एसएचओ हर जीवन सिंह का कहना है कि जब उन्हें राहुल कुमार के आत्महत्या करने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रिंकू बाला ने पहले भी साइबर क्राइम के जरिए राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें वह जमानत पर रिहा हो गया था, लेकिन अब घटना की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *