Punjab News: तेज रफ्तार कार का टायर फटने से Army के ट्रक से भीषण टक्कर, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा: मोगा-लुधियाना जी.टी. रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकराई और पलटी खाकर सड़क के दूसरी ओर आ रही फौज की ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार फिर से पलटकर वापस सड़क की उसी दिशा में आ गिरी।

इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दुसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

वही घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी रवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फौज के अधिकारी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के कारण कुछ समय के लिए रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द नियंत्रित कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *