सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी धरती

Written by

in

नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, 18 मई को सुबह 5:06 बजे अरुणाचल प्रदेश में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया. एनसीएस ने कहा कि राज्य के दिबांग घाटी जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर भूकंपीय गतिविधि महसूस की गई।

भूकंप की तीव्रता मध्यम होने की वजह से फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान या बड़े पैमाने पर क्षति की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय निवासियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। 3.8 की तीव्रता का भूकंप आमतौर पर इमारतों को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन इसे महसूस किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *