ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर कोच संकेतक बोर्ड लगने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: ज़िला ऊना के मुख्य रेलवे स्टेशन पर कोच संकेतक बोर्ड लगने की संभावना बढ़ गई हैं पिछले काफी समय से कोच संकेतक बोर्ड की मांग युवा भाजपा नेता अरुण कौशल द्वारा उठाई जा रही थी। अब रेलवे द्वारा इन्हें लगाने का निर्णय लिया गया है।

आप को बता दें कि शनिवार रात हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी के इंतज़ार में काफी यात्री प्लेटफ़ॉर्म पर नीचे ही बैठे थे। जब ये स्थिति अरुण द्वारा देखी गई तब उन्होंने तुरंत ट्वीट के माध्यम से रेलवे को शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर रेलवे अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किए।

इस पर अरुण को अंबाला मंडल की और से संपर्क भी किया गया।जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि ऊना रेलवे स्टेशन पर दर्जनों रेलगाड़ियां आवागमन करती हैं और हज़ारों यात्री सफ़र करते हैं लेकिन रेलवे की बद इंतज़ामी के चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में रेलवे जल्द उचित कार्यवाही करें ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो। देवभूमि हिमाचल की ये एक मात्र ब्रांड गेज रेलवे लाइन है ऐसे में देश भर के लोगों का यहां आना जाना लगा रहता हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *