लुधियानाः कैनाल सरहिंद के लुधियाना-दोराहा साउथ बाईपास से गुजरने वाली रेलवे लाइन का फाटक दो दिन बंद रहेगा। मामले की जानकारी देते हुए रेलवे विभाग के एसएससी जसमेल सिंह ने लिखित जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे विभाग द्वारा फाटकों के बीच की सड़क की मरम्मत के चलते 15 जनवरी बुधवार सुबह 8 बजे से 16 जनवरी वीरवार शाम 8 बजे तक लगातार 2 दिन रेलवे फाटक बंद रहेगा। इस सड़क से वाहन लेकर आने वाले यात्रियों को समय का ध्यान रखना चाहिए ताकि वे अपनी परेशानी से बच सकें।

Leave a Reply