गैंबलिंग एक्ट के तहत अलग अलग थानों में आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आती पुलिस चौकी संतोषगढ़ के पुलिस कर्मचारियों ने गश्त के दौरान गांव अजौली  में रणजोध सिंह(55) पुत्र अतर सिंह निवासी गांव मेघपुर  डा० मानकपुर तह0 नंगल जिला रूपनगर पंजाव के कब्जा से 1020/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद हुई । वहीं पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कारगामी जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में थाना ऊना के अंतर्गत  रात के समय पुलिस चौकी सन्तोषगढ के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान अजौली में राजेन्द्र सिंह पुत्र सोहन सिंह के कब्जा से 4160/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद किए । जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जहां से शुरू कर दी है।

तीसरे मामले में थाना ऊना के अंतर्गत रात के समय पुलिस चौकी सन्तोषगढ के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान छतरपुर टाढा में अमित कुमार(39) पुत्र हरी राम निवासी संतोषगढ जिला ऊना हि0 प्र0 के कब्जे से 13080/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद किए । जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जान शुरू कर दी है।

चौथे मामले में थाना ऊना के अंतर्गत रात के समय पुलिस चौकी सन्तोषगढ के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान मजारा में अशोक कुमार पुत्र निर्मल नाथ निवासी गांव व डा0 मौजोवाल तह0 व थाना नंगल जिला रूपनगर (पंजाब) के कब्जे से 19700/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद किए । जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पांचवें मामले में थाना मैहतपुर के अंतर्गत रात के समय पुलिस थाना मैहतपुर के पुलिस कर्मचारियों ने गश्त के दौरान रायपुर सहोड़ा रेलवे फाटक के नजदीक हरमीत सिंह(51) पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव व डा0 बसदेहडा तह0 व जिला ऊना के कब्जा से 4010/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद किए । जिस पर  पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छठे मामले में पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत रात के समय पुलिस थाना मैहतपुर के पुलिस कर्मचारियों ने गश्त के दौरान मुकाम देहलां गुरूद्वारा रोड़ में वलजिन्द्र सिंह पुत्र जगदीश राम गांव नेहरी खालसा, डा0 नेहरी नौरंगा, तह0 अम्व, जिला ऊना हि0प्र0 के कब्जे से 3590/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद किए। जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

वहीं थाना मैहतपुर के अंतर्गत रात के समय पुलिस थाना मैहतपुर के पुलिस कर्मचारियों ने गश्त के दौरान भटोली चौंक में केशव कुमार(46) पुत्र तेलु राम निवासी गा0 व डा0 वंदलैहड़ी तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब के कब्जे से 18590/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद किए । जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *