Jalandhar News: Operation Sindoor के डेलिगेशन की सूची में सांसद अशोक मित्तल शामिल, देखे वीडियो

जालंधर: केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 16 सदस्यों वाले डेलिगेशन की घोषणा की है। जिसमें भाजपा, कांग्रेस, आप सहित अन्य पार्टियों के नेता शामिल है। सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान के फेक नैरेटिव को उजागर करने की तैयारी कर ली है। फेक नैरेटिव को रोकने के लिए सांसदों का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, कतर और यूएई के अलावा कई देशों की यात्रा करेगा‌।

यह प्रतिनिधिमंडल भारत के ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े साक्ष्य को रखेगा। ऐसे में सरकार जल्द ही पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोलकर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपना सबूत रखेगी। 16 सदस्यों वाले डेलिगेशन की सूची में आप पार्टी के जालंधर से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल का नाम भी शामिल है।

जानकारी देते हुए लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन व सांसद अशोक मित्तल ने 16 सदस्यों की सूची में नाम शामिल होने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इसका नाम वन मिशन, वन मैसेज, वन भारत हैं। इस डेलिगेशन को 7 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में एक सांसद को लीडर बनाया गया है। प्रत्येक ग्रुप सदस्य शामिल हैं। यह सभी सदस्य भारत के साथ अच्छे से संबंध रखने वाले देश में जाएंगे। जहां यह सभी सदस्य एक मैसेज देंगे, जिसमें बताया जाएंगा कि भारत पूरी दुनिया में आंतकवाद के खिलाफ हैं और आतंकवाद के खिलाफ नेतृत्व करता रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *