Punjab News: MP Channi को मिलेगा Sansad Ratna पुरस्कार

Written by

in

नई दिल्ली : देश के 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। वही 15 साल बाद पंजाब के सांसद का नाम इस सूचि मे शामिल किया गया है। जिसके तहत जालंधर के संसद चरनजीत सिंह चन्नी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार सांसदों के गैर सरकारी विधेयक लाने, संसद में सवाल पूछने, बहसों में हिस्सा लेने समेत कई अन्य कार्यों के आधार पर तय किया जाता है। इस साल संसद में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 17 सांसदों और 2 संसदीय स्थायी समितियों को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।

यह पुरस्कार प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया है। इस वर्ष के विजेताओं का चयन जूरी कमेटी ने किया, जिसकी अध्यक्षता हंसराज अहीर, (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष) ने की है। उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए संसद में उत्कृष्ट योगदान दिया है उन्हें यह पुरस्कार दिया जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *