Jalandhar News: सासंद चन्नी को मिलेगा संसद रत्न अवार्ड

पंजाब से 16 वर्षों में पहली बार रत्न अवार्ड के लिए चुना गया संसद

जालंधर, ENS: देश के लोकसभा के लिए चुने गए पंजाब से सासंद को पिछले 16 वर्षों में पहली बार संसद रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से जीतकर देश की लोकसभा में पहुंचकर लोगों की आवाज बने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को संसद रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। देश के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की अगुवाई में सन 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए। इस अवार्ड के लिए इस बार 17 सांसदों और 2 लोकसभा की स्थायी समितियों के चेयरमैनों को चुना गया है, जिसमें कृषि और किसान भलाई समिति के चेयरमैन के रूप में सेवाएं दे रहे चरणजीत सिंह चन्नी की किसानों और खेत मजदूरों के पक्ष में की गई सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह उत्कृष्ट अवार्ड दिया जाएगा। चरणजीत सिंह चन्नी को यह अवार्ड 26 जुलाई को दिया जाएगा। गौरतलब है कि चरणजीत सिंह चन्नी ने देश की लोकसभा में न केवल कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए और लोगों की आवाज बुलंद की, बल्कि कृषि व्यवसाय को लाभदायक बनाने और किसानों व खेत मजदूरों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई सिफारिशें भी की हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने कृषि और किसान भलाई विभाग का नाम किसान एवं मजदूर भलाई विभाग रखने की सिफारिश की है। साथ ही एम.एस.पी. को कानूनी गारंटी कानून बनाने के साथ पराली जलाने की समस्या का समाधान करने के लिए किसानों को फसल के एम.एस.पी. के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त देने की भी सिफारिश की है। उन्होंने गौओं की अच्छी देखभाल के लिए गौशालाओं का मॉडल तैयार करने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें गौओं की देखभाल हो सके और दूध देना बंद कर चुकी गायों की देखभाल के लिए राशि भी दी जाए। चरणजीत सिंह चन्नी ने किसान और खेत मजदूर पक्ष की सबसे अधिक बैठकों का आयोजन किया है और इस समिति की प्रशंसनीय कार्यवाही से प्रभावित होकर उन्हें संसद रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने इस अवार्ड के लिए चुने जाने पर पंजाब और खासकर जालंधर के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह अवार्ड पंजाब और पंजाबी संस्कृति को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी नेक नीयत और ईमानदारी के साथ लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोगों को लोकसभा में भेजा गया है और वे उनकी आशाओं और उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। चन्नी ने कहा कि पंजाब के अधिकारों की आवाज हमेशा लोकसभा में गूंजती रहेगी और वे लोगों की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटेंगे। चन्नी ने कहा कि वे निडर होकर बिना किसी डर और भेदभाव के लोगों की प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *