Stock Market: हल्की गिरावट के साथ खुला बाजार, Auto और Metal Sector में ज्यादा खरीदारी

Written by

in

बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में धीमी शुरुआत हुई। सोमवार को हल्की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 50 लगभग 25,000 के स्तर के पास खुला जबकि बीएसई सेंसेक्स 82,200 से ऊपर रहा। सुबह 9:16 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000.45 पर कारोबार कर रहा था, जो कि 19 अंकों या 0.077% की गिरावट है। इसी समय, सेंसेक्स 122 अंक या 0.15% गिरकर 82,209.09 पर था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी है। टाटा मोटर्स, NTPC और बजाज फाइनेंस करीब 1% ऊपर हैं। इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और जोमैटो के शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी है। NSE के रियल्टी, ऑटो, मेटल, फार्मा और बैंकिंग इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है। अकेले IT सेक्टर में 0.7% की गिरावट है।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 136 अंक (0.36%) नीचे 37,618 पर और कोरिया का कोस्पी 21 अंक (0.80%) गिरकर 2,606 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 83 अंक (0.35%) नीचे 23,262 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 3 अंक (0.098%) की मामूली गिरावट है, ये गिरावट रही, ये 3,364 पर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *