स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान, बच्चों की लगी मौज, आदेश जारी

Written by

in

अंबाला: देश में बढ़ रही गर्मी के चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। दरअसल, गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इस झुलसा देने वाली गर्मी ने इंसानों समेत पशु-पक्षियों का भी हाल-बेहाल कर दिया है। इस भयंकर गर्मी का असर सबसे ज्यादा छोटे बच्चों पर होता है। ऐसे में अभिभावकों को गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार था।

वहीं अब शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि 30 दिन राज्य के सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। 1 जुलाई (मंगलवार) से स्कूल दोबारा खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी जिला और खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आदेशों की पालना करें। हरियाणा शिक्षा विभाग के मुताबिक समर वेकेशन 1 जून से 30 जून तक होता था। हर साल 30 दिन के लिए ही सभी स्कूल बंद किए जाते हैं। गर्मी ज्यादा होने की स्थिति में जिले के डीसी स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ाने पर फैसला लेते हैं।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *