शोकसभा में मची अफरा-तफरी; टेंट पर गिरी बिजली की तार, 2 की मौत

Written by

in

राजस्थानः शोकसभा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टेंट पर बिजली की तार गिर गई। हादसे में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर जख्मी हो गए। हादसा बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके के उमरलाई गांव में सुबह 11:15 बजे हुआ।

उमरलाई गांव में शोकसभा में काफी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। अचानक बिजली की तार टेंट पर गिरी और पाइपों में करंट दौड़ गया। 10 लोग करंट की चपेट में आ गए और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायल लोगों को बालोतरा के राजकीय नाहटा जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने अमराराम (70) पुत्र पूसाराम निवासी उमरलाई और हरमलराम (35) पुत्र कोहलाराम निवासी कनाना गांव को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *