Punjab News: बस हादसे में किसान की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः किसान आंदोलन में जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बेंअत सिंह के रूप में हुई है। मृतक किसान के बच्चे विदेश में है और उनके आने पर किसान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मामले की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता ने कहा कि 4 तारीख को हरियाणा में एक महा पंचायत हुई थी, जिसमें 54 लोग बस में सवार होकर महा पंचायत में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान बरनाले के पास एक बस दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन किसान महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी और कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक किसान पिछले कुछ दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। जिसका ईलाज एम्स अस्पताल में चल रहा था और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *