Jalandhar News: सबसे व्यस्त बाजार में कपड़ों के Showroom में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में आज सुबह से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। सुबह गदईपुर और लैदर कॉप्लैक्स की फैक्टरियों में आग लगने की घटना सामने आई थी। वहीं अब सबसे व्यस्त और तंग बाजार पीर बोतला में कपड़े के शोरुम में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार द हैरी कॉलेक्शन शोरुम मेें आग लगी है। आग लगने से बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुकान ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार आग शोरुम के बाहर से गुजर रही तारों को लगी। जिसके बाद आग शोरुम के बोर्ड को लग गई। गनीमत यह रही कि आग शोरुम के अंदर नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी विजय कुमार ने कहा कि आग दुकान के बाहर तारों को लगने से बोर्ड को लगी। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि तंग बाजार में लोग दुकानों के बाहर मंजे लगाकर बैठे हुए है, जिसके चलते उन्हें घटना स्थल पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कर्मी ने कहा कि सोमवार के कारण अधिकतर दुकानें बंद होने से बाजार में ज्यादा आवाजाई नहीं थी और आग भी कम ही लगी हुई थी।

अगर आग ज्यादा लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान दुकानों के बाहर फड़ी लगाने वालों से अपील की है कि वह आने जाने के लिए कुछ रास्ता छोड़कर फड़ी लगाए। दुकान मालिक राकेश ने कहा उन्हें बाजार से फोन आया कि दुकान में आग लग गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग काफी भीषण लगी हुई थी। इस दौरान पंडित ने आग पर काबू पाने के पानी और रेत डाली, जिसके दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने तक काफी की लपटें कम हो गई थी। घटना में दुकान में नुकसान होने से बचाव रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *