Phagwara News: LPU में लड़की के सुसाइड मामले में आया नया मोड़, प्रोफेसर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

कपूरथला : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में युवती की बीते दिन मौत हो गई। कर्नाटक की रहने वाली आकांक्षा ने हॉस्टल की 9वीं मंजिल से छलांग लगा ली। वह यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा थी। जानकारी के अनुसार आकांक्षा वर्तमान में दिल्ली एनसीआर की एक कंपनी में काम कर रही थी। वह कुछ दिन पहले अपने एक साथी से मिलने यूनिवर्सिटी आई थी। वहीं इस घटना में नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि लड़की का प्रोफेसर के साथ अफेयर था।

मामले की जानकारी देते हुए सयादरी नायक ने बताया कि मृतिका उसकी ननंद थी। महिला ने कहा कि ननंद 4 साल पहले कॉलेज में एडमिशन के लिए आई थी। आज के समय वह 22 साल की थी। अब कहा जा रहा हैकि उसका प्रोफेसर के साथ लव अफेयर था और लड़की ने प्रोफेसर के साथ जबरदस्ती की। महिला ने कहाकि जब उसकी ननंद कालेज से गुजर रही थी तब प्रोफेसर को याद नहीं आया कि वह शादी शुदा है और उसके 2 बच्चे है।

महिला ने कहा कि क्या प्रोफेसर को याद नहीं आया कि अगर लड़की उसे पोक कर रही है तो उसे लड़की से दूर जाना है। प्रोफेसर को याद नहीं आया कि लड़की उसकी स्टूडेंट है और उसे समझाना चाहिए। कॉलेज में लड़की के परिवार का फोन नंबर रजिस्टर में मौजूद होता है तो क्या प्रोफेसर ने लड़की के घर पर परिजनों को बताना उचित नहीं समझा। जब सबकुछ लड़की के साथ हो गया तो उसके बाद अब प्रोफेसर कह रहा है कि वह शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे है। प्रोफेसर ने पहले लड़की को क्यों नहीं बताया कि वह शादीशुदा था। महिला ने कहा पहले 40 वर्षीय प्रोफेसर ने लड़की के साथ संबंध बनाए और अब वह शादी करने से मना कर रहा है।

सबकुछ होने के बाद वह कह रहा है कि शादीशुदा है। जब प्रोफेसर की पत्नी को पता चला तो उसने भी ननंद के साथ आकर झगड़ा किया। परिवार ने आरोप लगाए हैकि प्रोफेसर ने लड़की को प्यार के झांसे में लेकर यह सब कुछ किया है, जिसके चलते ननंद ने आत्महत्या की है। महिला ने कहा कि प्रोफेसर का नाम सीमेथ्यू है। महिला ने कहा कि लड़की स्कारलर थी। शनिवार के दिन वह घर पर थे, इस दौरान फोन आया कि लड़की का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। परिवार अब प्रोफेसर के खिलाफ बनती कार्रवाई करवाने के लिए आया हुआ है।

इस मामले में अध्यापक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अध्यापक का बयान प्राप्त होने के बाद उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *