Jalandhar News: नहीं थम रही ATP सुखदेव की मुश्किलें, अब मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम के एटीपी 30 हजार रुपये रिश्वत के मामले में सुखदेव वशिष्ट की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। सुखदेव वशिष्ट को आज फिर से कोर्ट में पेश किया गया। जहां विजिलेंस ने कोर्ट से सुखदेव वशिष्ट का 7 दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट ने सुखदेव वशिष्ट का 3 दिन का रिमांड दिया है। इससे पहले भी सुखदेव वशिष्ट का विजिलेंस की ओर से 2 बार 2-2 दिन का रिमांड हासिल किया जा चुका है।

वहीं विजिलेंस द्वारा एटीपी द्वारा नोटिस जारी किए गए इमारतों के मालिकों से भी पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि एटीपी द्वारा रजिस्टर में शिकायतों के कुछ नंबरों में गड़बड़ पाई गई है, जिसकी जांच के लिए एटीपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं अब 3 दिन के रिमांड में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

विजिलेंस ने एटीपी की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उक्त मुलजिम जानबूझकर अर्जियों को मंजूरियां देने में देरी करके लोगों से पैसे वसूल रहा था। उन्होंने बताया कि जालंधर क्षेत्र में इमारतों के 70 फीसदी नक्शे नगर निगम द्वारा पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं, लेकिन उक्त सहायक नगर योजनाकार सुखदेव वशिष्ठ ने रिश्वत न मिलने तक कुछ अर्जियों पर विचार करने से इनकार कर दिया था। गौर हो कि भाजपा नेता द्वारा एटीपी पर गंभीर आरोप लगाए चुके है। भाजपा नेता ने वीडियो के जरिए नगर निगम के अधिकारियों से भी कहा है कि वह जल्द इस मामले के खुलासे करेंगे।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम आवेदकों को डराने के लिए निरीक्षण के दौरान इमारतों को सील करने आदि की धमकियां भी देता है और अक्सर कहता है कि उसे अपने तबादले की भी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में मुलजिम की भूमिका के बारे में और पता लगाने के लिए इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *