Himachal News: जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव 23 को ITI ऊना में

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ग्रेड ए ऊना में 23 मई को सुबह 9.30 बजे एक जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी इंजीनियर सतीश कुमार ने जानकारी दी कि इस दौरान अशोक लेलैंड पंथनगर उत्ताखंड द्वारा कम्पनी में महिला और पुरूष वर्ग में फिटर, ट्रर्नर, मशीनस्टि, वैल्डर, मकैनिक मोटर व्हीकल, मकैनिक डीज़ल, कोपा, ड्राफ्टसमैन मैकेनिकल, इलैक्ट्रॉनिक मकैनिक, पेंटर और पीपीओ व्यवसायों में 500 पद भरे जाएंगे।

इसके साथ ही आईटीआई के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 15 हज़ार रूपये प्रारंभिक मासिक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तावित ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *