Himachal News: औद्योगिक नगरी बद्दी में सेना के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Written by

in

भारतीय जनता पार्टी दून मंडल व श्रीराम सेना ने किया आयोजन

नगर निगम से शुरु होकर हनुमान चौक बददी में हुआ समापन

मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद सुरेश् कश्यप ने की शिरकत

बद्दी /सचिन बैंसल: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को बार्डर पर धूल चटाने व हवाई युद्व में दी गई मात के बाद दून भाजपा मंडल व श्रीराम सेना द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर निगम बददी के कार्यालय के बाहर से शुरु हुई और एक किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर बददी के प्रांगण में समाप्त हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिमला लोकसभा के सांसद सुरेश कश्यप ने शिरकत की व श्रीराम सेना की ओर से संयोजक राजेश जिंदल शामिल हुए।

यात्रा में सैंकडों कार्यकर्ताओं ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को उठाकर सेना के सम्मान में जोशीले नारे लगाए। बाजार में नगर व्यापार मंडल के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। एक समय तो पूरा बददी बाजार तिरंगे के रंग में डूबता नजर आया। तिरंगा यात्रा में श्रीराम सेना ने विशेष रुप से एक रथ तैयार किया था और दूसरे रथ में साऊंड सिस्टम रखा था। बददी बाजार में इंडियन आर्मी व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी खूब गूंजे। मुख्य अतिथि सुरेश कश्यप ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सेना के आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर आयोजित किया गया था। जिस प्रकार हमारी तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटनों के बल पर आने पर मजबूर किया उसको लेकर सेना का अभिनंदन किया गया।

जिस प्रकार पहलगाम में हमारी माताओं बहनों का सिंदूर उजाडा गया था उसका बदला हमारी सेना ने लिया है जो कि एतिहासिक है। उन्होने कहा कि हमारी सेना ने पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आंतकियों का मुंह तोड जबाब दिया और उनको मौत के घाट उतारा वो पराक्रम के बल पर हुआ। 11 स्थानों के उपर सैन्य ठिकाने ध्वस्त हुए और पाकिस्तान को युद्व विराम को विवश होना पडा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना ने जिस प्रकार शौर्य दिखाया उससे पूरा देश आज देश के साथ खडा हो गया। मोदी ने अपना विदेश दौरा रदद कर सेना को खुली छूट दी उसका नजीता यह हुआ कि पाकिस्तान में कोहराम मच गया। पूरे देश ने सेना का मनोबल बढ़ाया और भारत ने दुनिया को बता दिया कि अगर कोई हमें छेडेगा तो हम छोडेंगे नहीं।

वार्ता समझौते में यह साफ कहा कि अगर सीज फायर का उल्लंघन हुआ तो युद्व माना जाएगा। अभी विराम हुआ है युद्व समाप्त नहीं हुआ है सिर्फ थमा है। पाकिस्तान से चर्चा होगी तो पीओके और अंातकवाद पर होगी। मोदी ने साफ कहा कि टाक और टैरर साथ साथ नहीं चल सकते। सांसद ने सभी शहादत हुए सभी वीर जवानों को श्रद्वा सुमन अर्पित किए। श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने कहा कि आगे से पाकिस्तान इस हार के बाद हमारी ओर झांकने की हिमाकत नहीं करेगा।

यह रहे उपस्थित- इस तिरंगा यात्रा में दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी, किसान मोर्चा के विधि चंद राणा, हंसराज सिंह चंदेल, श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल, जिप अमर संधू, मंडलाध्यक्ष मान सिंह मैहता, दून जनहित मोर्चा के प्रवक्ता संदीप सचदेवा, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा तरसेम चौधरी, संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, कुलवीर आर्य, उर्मिला चौधरी महिला मोर्चा जिला उपप्रधान, सीमा राय, संजीव राय, सन्नी जिंदल, परमार जौनपुरी, सुरुचि शर्मा, अखिल मोहन, गुरबचन सिंह, विनोद गर्ग, व्यापार मंडल प्रधान मान सिंह कुंडलस, कृष्ण कुमार कौशल, राज कुमार चौधरी,पदम सिंह ठाकुर, राज संधू, पार्षद संतोष कुमारी, मनोज राणा, ममता भारद्वाज, रामजी तिवारी सहित भाजपा व श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं के अलावा आम समाज से कई गणमान्य लोग तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *