पंजाबी फिल्म Shaunki Sardar की Promotion करने पहुंची निमरत कौर

Written by

in

बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के अयान सिनेमा में अपनी पहली पंजाबी फिल्म शोंकी सरदार की प्रमोशन करने फ़िल्म की हिरोइन निमरत कोर अलुवालिया पहुँची। निमृत र अहलूवालिया ने बताया कि इस फिल्म में वह बब्बू मान गुरु रंधावा गुगु गिल के साथ काम कर रही हैं और उनका किरदार एक रौनक नाम की लड़की का है ।उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक्शन रोमांस एंटरटेनमेंट, हंसी मजाक व जमीन से जुड़ी हुई फिल्म है ।

इसमें बताया गया है किस  प्रकार किसान अपनी जमीन को मां की तरह प्यार करता है ।उन्होंने बताया कि यह उनकी पंजाबी फिल्म है। जिसमें उन्हें काम करके बहुत ही अच्छा लग रह है।उन्होंने बताया हिमाचल में वह इस फिल्म की प्रमोशन के लिए पहली बार आई है और हिमाचल में आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा की इस फिल्म को हर व्यक्ति को जरुर देखना चाहिए क्योंकि यह फिल्म सिर्फ एक ही चीज पर आधारित नहीं है इस फिल्म में हंसी मजाक वह एक्शन भी की भी खूब भरमार है। इस मौके पर अयान सिनेमा की एमडी संजना, हरीश लवाना, हनी सेठी, सुनील, सोमबीर, सचिन शर्मा, राम लोक, रोहित लवाना, हर्षित शर्मा, संजीव कौशल, अशोक कौशल मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *