Haryana News: फिल्म से मिला आइडिया, ठगी बना धंधा — दंपती ने उड़ाए 35 लाख, देखें वीडियो

Written by

in

शिकायत के बाद पुलिस ने दबोचे

जीरकपुर: बिजनेसमैन के साथ 35 लाख की ठगी मामले में पंचकूला के इकोनॉमिक्स विंग ने दंपती को बठिंडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपती की पहचान अनिल कुमार और सुमन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों ने सुई धागा फिल्म देखकर अमीर बनने का एक सपना देखा था। और सुई धागा का नाम पर एक कंपनी खोली थी और उस सपने को जल्दी पूरा करने के चक्कर में लोगों से ठगी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों के पास से सात 7 लेंथ मशीन, तीन फिलिंग मशीन, एक गाड़ी हुंडई और दो कंप्रेशर बरामद कर ली है।

दंपती नेजीरकपुर के बिजनेसमैन विजय नरवाल से ठगी की थी और विजय नरवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी कैपिटल कार्गो मूवर्स नाम से ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। उनकी मुलाकात अनिल और सुमन से उनके किसी दोस्त के जरिए हुई थी। अनिल ने उसके घर में लकड़ी का काम भी किया था, जहां अनिल और सुमन ने मशीनरी स्पेयर पार्ट के आयात में निवेश करने का झांसा देकर करीब 35 लख रुपए की ठग लिए और पैसे मांगने पर उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के दौरान दंपती को गिरफ्तार किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *