Punjab News: रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गए अभियान के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने थाना सिटी-2, कपूरथला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) मनजीत सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

मामले की जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला कपूरथला जिले के फत्तूढींगा निवासी गुरजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उक्त आरोपी ने थाने में की गई शिकायत के प्रति और शिकायतकर्ताओं के साथ किए गए समझौते की कॉपियां उपलब्ध करवाने के बदले 5,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता गुरजीत कौर ने बताया कि आरोपी ए.एस.आई. ने उक्त पुलिस शिकायत का निपटारा उसके पक्ष में करने के लिए पहले ही 1,500 ले लिए थे।

जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त पुलिस कर्मचारी को 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *