Jalandhar News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आदमपुर के गांव कालरा मोड़ के पास पुलिस और गैंगस्टर के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग से गैंगस्टर घायल हो गया। घायल की पहचान परमजीत सिंह पम्मा निवासी बिंजो, होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलप्रीत बाबा गैंग का गुर्गा है और उस पर पंजाब और हरियाणा में करीब 19 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। घायल परमजीत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि डीएसपी डिटेक्टिव इंद्रजीत सिंह की देखरेख में क्राइम ब्रांच की एक टीम बनाई गई थी। जिसमें सब इंस्पेक्टर अमनदीप वर्मा सहित अन्य मुलाजिम गैंगस्टर को लेकर काफी समय से काम कर रहे थे। देर रात पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली कि परमजीत सिंह पम्मा निवासी गांव बिंजो (होशियारपुर) की जालंधर के आदमपुर के पास मूवमेंट देखी गई है। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत आदमपुर के पास ट्रैप लगा दिया। पुलिस ने नाकाबंदी के लिए बैरिकेडिंग की थी।

ये ट्रैप पुलिस ने आदमपुर के गांव कालरा मोड़ के पास लगाया था। गैंगस्टर ने दूर से ही पुलिस पार्टी को देख लिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और पुलिस को देखते हुए आरोपी ने सामने से फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली उसके पैर में मारी और वह घायल हो गया। आरोपी से 2 अवैध हथियार और 15 ग्राम हेरोइन और बोलेरो कैंपर गाड़ी भी कब्जे में ली गई हैं। बरामद की गई कैंपर गाड़ी आरोपी ने अंबाला के पास से चोरी की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *