Punjab News: Brother Food Restaurant में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले के कस्बा ममदोट में बिजली घर के सामने ब्रदर फूड रेस्टोरेंट में अचानक भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बिजली घर के सामने ब्रदर फूड रेस्टोरेंट में अचानक भयानक आग लगी। लोगों द्वारा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीरें आज सुबह लगभग 9 बजे सामने आईं।

अचानक बिजली घर के सामने ब्रदर फूड रेस्टोरेंट में आग लग गई, जिससे धुएं और आग की लंबी-लंबी लपटें निकलने लगीं। स्थानीय लोगों और बीएसएफ के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। आग बेकाबू होने लगी थी, लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा गई। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *