Jalandhar News: नशा लेने आई चूड़े वाली महिला काबू, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग नशा बेचने और खरीदने के कारोबार में लिप्त है। ऐसा ही एक मामला गढ़े से सामने आया है। जहां इलाके में नशा लेने आई महिला को लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान इलाका निवासियों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों का कहना हैकि महिला सहित उक्त व्यक्ति को भी काबू किया जाए, जिससे वह नशा लेने के लिए आई थी। महिला ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ है।

नगर निगम कर्मी ने राजिंदर कुमार ने बताया कि इलाका निवासियों ने मीटिंग रखी हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला पिछले 4 दिन से पार्क में घूमती थी। इस दौरान एक रात पहले भी महिला पार्क में कुछ गलत काम करके गई थी। लेकिन आज जब महिला दोबारा आई तो उसे रोका गया। जिसके बाद इलाका निवासी इकट्ठे हो गए। व्यक्ति ने कहा कि जब उसने सख्ती से पूछा कि तो पता चला कि उसने नशा किया है। हंगामा होने पर महिला ने बताया कि वह हैप्पी से नशा लेने के लिए आई है। जिसके बाद थाने में घटना की सूचना दी गई। इस दौरान जब मदन लाल साईं के घर गए तो उसका बेटा हैप्पी के घर में गए तो वह मौके से फरार हो गया। व्यक्ति ने कहाकि इलाके में जो लोग महिला को चिट्टा बेच रहे है वह नशा छोड़ दें, नहीं तो वह खुद नशे के खिलाफ इलाका निवासी एक्शन लेंगे।

लोगों का आरोप हैकि पुलिस को सूचना देने के बाद वह एक घंटा देरी से पहुंची। जिसके बाद पुलिस महिला को लेकर थाने में आ गई। अब इलाका निवासियों ने महिला को छोड़ने के लिए पुलिस को कहा है। उनका कहना है कि अगर उक्त तस्कर मौके से फरार हो गया तो उस महिला को काबू करने का क्या फायदा, वह तो नशे का सेवन करती है। जबकि मुख्य तस्कर को पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *