Punjab News: दरबार साहिब पर ड्रोन हमले वाले सेना के बयान को ज्ञानी रघबीर सिंह ने किया खारिज, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः श्री दरबार साहिब पर ड्रोन हमले को नकाम वाले सेना के बयान को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। दूसरी ओर शिरोमणि कमेटी ने भारतीय सेना के इस बयान को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया है। यह भी सामने आ रहा था कि श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने दरबार साहिब में एयर डिफेंस गन लगाने की अनुमति दी थी।

इसके बाद श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के गुरियाई दिवस के मौके पर जब पत्रकारों ने सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि भारतीय सेना की ओर से उनके साथ किसी भी प्रकार का कोई संपर्क स्थापित नहीं किया गया। जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी थी, उस समय वे विदेश में थे और इस दौरान किसी भी सेना अधिकारी या भारत सरकार के अधिकारी ने उनसे या परिवार के किसी सदस्य से कोई बातचीत नहीं की।

उन्होंने शिरोमणि कमेटी से इस मामले की जांच करने की भी मांग की है। भारतीय सेना की ओर से ऐसा बयान क्यों दिया गया, इसकी पूरी तरह जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब आध्यात्मिकता का केंद्र है जहां लाखों की संख्या में संगत माथा टेकने आती है और दरबार साहिब पर हमला करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *